Topic icon

वित्तीय योजना

11
RD और PPF दोनों इन्वेस्टमेंट के अच्छे पर्याय है। आपकी जरूरत कैसी है उस हिसाब से आप कोई एक इन्वेस्टमेंट कर सकते है। नीचे मैंने दोनो के रूल्स और फायदे लिखे है।
RD: (Recurring Deposit)
१) इसमें आपको ठराविक अंतर पे आपने चुनी हुई अमाउंट जमा करनी होती है। ये हर महीने हो सकता है या फिर आप वो अंतर चुन सकते हो।
२) इसमें जो इंटरेस्ट आता है उसका रेट बैंक फिक्स करती है।
3) इस इंटरेस्ट पे कोई टैक्स बेनिफिट नही मिलता।
४) इसमें पैसे निकालने का कोई बंधन नही होता। बैंक ने दिए हुए समय के बाद आप कभी भी जरूरत पड़ने पे पैसे निकाल सकते हो।
PPF:(Public Provident Fund)
१) इसमें हर साल में आपको 500 से ज्यादा या 500 रुपये डालना पड़ता है।
२) ज्यादा से ज्यादा आप १,५०,००० रुपये एक साल ने इन्वेस्ट कर सकते हो
३) इसका इंटेरेस्ट रेट गवर्नमेंट तय करता है।
४) इसका लॉकिंग पीरियड १५ साल का रहता है मतलब आप १५ साल पैसे नही निकाल सकते (कुछ ठराविक परिस्तिथियों में थोड़ी अमाउंट निकाल सकते हो)।
५) इसके इंटरेस्ट पे टैक्स बेनिफिट मिलता है।
६) इस अकॉउंट पे आपको 3 साल के बाद लोन मिल सकता है।

इंटेरेस्ट रेट दोनो पर्यायों में लगभग समान रहता है लेकिम कुछ बैंक में RD को ज्यादा इंटरेस्ट रहता है।

आपको लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना है और टैक्स बेनिफिट चाहिए तो आप PPF चुन सकते हो।
यदि आपको कम समय के लिए पैसे इन्वेस्ट करना हो तो RD कर सकते हो।
उत्तर लिखा · 16/6/2018
कर्म · 400