3 उत्तर
3 answers

कंप्यूटर किसे कहते हैं?

12
कंप्यूटर वस्तुतः एक अभिकलक यंत्र (programmable machine) है जो दिये गये गणितीय तथा तार्किक संक्रियाओं को क्रम से स्वचालित रूप से करने में सक्षम है। इसे अंक गणितीय, तार्किक क्रियाओं व अन्य विभिन्न प्रकार की गणनाओं को सटीकता से पूर्ण करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निर्देशित किया जा सकता है। चूंकि किसी भी कार्य योजना को पूर्ण करने के लिए निर्देशो का क्रम बदला जा सकता है इसलिए संगणक एक से ज्यादा तरह की कार्यवाही को अंजाम दे सकता है। इस निर्देशन को ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग कहते है और संगणक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से उपयोगकर्ता के निर्देशो को समझता है। यांत्रिक संगणक कई सदियों से मौजूद थे किंतु आजकल अभिकलित्र से आशय मुख्यतः बीसवीं सदी के मध्य में विकसित हुए विद्दुत चालित अभिकलित्र से है। तब से अबतक यह आकार में क्रमशः छोटा और संक्रिया की दृष्टि से अत्यधिक समर्थ होता गया हैं। अब अभिकलक घड़ी के अन्दर समा सकते हैं और विद्युत कोष (बैटरी) से चलाये जा सकते हैं। निजी अभिकलक के विभिन्न रूप जैसे कि सुवाह्य संगणक, टैबलेट आदि रोजमर्रा की जरूरत बन गए हैं।

उत्तर लिखा · 8/7/2018
कर्म · 68420
5
किसी भी वस्तु जिसमे इनपुट देने पर थोड़ा प्रोसेस हो और हमें आउटपुट मिले, कंप्यूटर कहलाता है!

जैसे मोबाइल में मैं टाइपिंग (इनपुट) कर रहा हु, तो स्क्रीन पर हमें शब्द (आउटपुट) दिख रहा है, तो मोबाइल भी एक कंप्यूटर ही है।
उत्तर लिखा · 18/10/2020
कर्म · 110
0

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डेटा को संसाधित करने और परिणाम उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इनपुट के रूप में डेटा लेता है, उसे निर्देशों के एक सेट के अनुसार संसाधित करता है (जिन्हें प्रोग्राम कहा जाता है), और आउटपुट के रूप में परिणाम उत्पन्न करता है।

कंप्यूटर के मुख्य भाग:

  • इनपुट यूनिट: डेटा और निर्देश कंप्यूटर में दर्ज करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। उदाहरण: कीबोर्ड, माउस।
  • सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU): कंप्यूटर का मस्तिष्क, जो डेटा को संसाधित करता है और निर्देशों को निष्पादित करता है।
  • मेमोरी यूनिट: डेटा और निर्देशों को अस्थायी रूप से संग्रहीत करता है।
  • आउटपुट यूनिट: संसाधित डेटा को प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किया जाता है। उदाहरण: मॉनिटर, प्रिंटर।

कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों को कर सकता है, जैसे कि:

  • डेटा प्रोसेसिंग
  • गणना
  • संचार
  • स्वचालन

कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे कि:

  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य सेवा
  • वित्त
  • मनोरंजन
उत्तर लिखा · 12/3/2025
कर्म · 680