2 उत्तर
2 answers

कॉम्पुटर क्या है?

14
           कंप्यूटर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो बहुत शक्तिशाली और बहुउद्देशीय है। आजकल के मानव विकास के लिए कंप्यूटर एक वरदान की तरह साबित होता आ रहा है।
             हर कंप्यूटर इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट के हिसाब से काम करते हैं। इनपुट के लिए इनपुट डिवाइस इस काम आते हैं वही यह इनपुट डिवाइसेज कंप्यूटर को मैसेज भेजने का काम करती है। इन दिए हुए मैसेज के अनुसार यह कंप्यूटर्स उन इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करके अलग-अलग ऑपरेशन बनाती हैं जिसे प्रोसेसिंग कहा जाता है। और आखिर में अलग-अलग आउटपुट डिवाइस इस की मदद से उस प्रोसेसिंग को बाहर लाया जाता है, इसका मतलब आउटपुट डिवाइसेज की मदद से कंप्यूटर उस दिए हुए इंस्ट्रक्शंस के अनुसार परिणाम देता है।
                      कंप्यूटर एक ऐसी डिवाइस है जो थोड़े ही समय में हजारों या फिर लाखों की डाटा आसानी से प्रोसेस करता है। जो लगभग मामूली डिवाइस नहीं कर सकते वह काम एक कंप्यूटर बहुत ही आसानी से कर लेता है। आजकल के जमाने में जिन चीजों का ज्यादा उपयोग हो रहा है उन चीजों में कंप्यूटर और इंटरनेट यह दोनों ऐसी चीजें हैं जो लगभग हर एक के लिए अच्छा साबित होते आ रहे हैं। संचार, खेल - कूद लेखन, पत्रिका, समाचार इत्यादि आदि में कंप्यूटर का एक ऐसा क्षेत्र बना हुआ है जिसका तोड़ लगभग कठिन बन गया  है।
          कंप्यूटर यहां तक की गणना के लिए और घरेलू उपयोगी के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। कंप्यूटर शब्द लैटिन भाषा का एक शब्द computare से बना है जिसका अर्थ है गणना करना। गणना करने की वजह से इसे हिंदी में संगणक भी कहा जाता है। तो कंप्यूटर का सीधा अर्थ यह है कि यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो इनपुट को लेकर उसे प्रोसेस करके उसके अनुसार आउटपुट देता है।
उत्तर लिखा · 11/4/2020
कर्म · 5700
0

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डेटा को प्रोसेस करता है और परिणाम उत्पन्न करता है। यह उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करता है।

कंप्यूटर के मुख्य भाग:

  • इनपुट डिवाइस: ये डिवाइस कंप्यूटर में डेटा डालने के लिए उपयोग किए जाते हैं, जैसे कि कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, आदि।
  • सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU): यह कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, जो सभी गणनाएँ और प्रोसेसिंग करता है।
  • मेमोरी: यह डेटा और निर्देशों को संग्रहीत करने के लिए उपयोग की जाती है।
  • आउटपुट डिवाइस: ये डिवाइस कंप्यूटर से परिणाम प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, जैसे कि मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, आदि।

कंप्यूटर के उपयोग:

  • डेटा प्रोसेसिंग और विश्लेषण
  • संचार (ईमेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग)
  • मनोरंजन (गेमिंग, संगीत, वीडियो)
  • शिक्षा
  • स्वचालन

अधिक जानकारी के लिए, आप निम्न लिंक पर जा सकते हैं:

उत्तर लिखा · 12/3/2025
कर्म · 680

Related Questions

इंटरनेट क्या है?या
माउस का हिंदी क्या है?
कंप्यूटर की शॉर्टकट की के बारे में जानकारी मिलेगी क्या?
क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े तथ्य?
वाइरस किया है(?)
एन्क्रिप्शन का क्या मतलब होता है?
सेव और सेव ऐज़ आदेशों में क्या अंतर है?