पूर्ण प्रपत्र सुरक्षा

CID का पूरा नाम क्या है?

2 उत्तर
2 answers

CID का पूरा नाम क्या है?

15
CID भारत में बहुत प्रसिद्ध है इसका एक कारण CID नाम का फिल्मों व टीवी सीरियल में बहुतयात तौर पर प्रयोग होना है। वास्तव में CID भारत की राज्य पुलिस का अपराध जांच विभाग है जो किसी भी अपराध की गंभीरता व जटिलता से जांच करता है। यह विभाग आमतौर पर खुफिया रूप से कार्य करता है तथा इसके सदस्य कोई विशेष वर्दी न पहन कर सामान्य वस्त्रों में ही रहते हैं जिससे वे किसी की पहचान में आए बिना अपराधों का पर्दाफाश कर सके। CID की फुल फॉर्म और इससे जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं।

CID की फुल फॉर्म Crime investigation Department होती है जिसे हिंदी में क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट लिखा जाता है। इसका हिंदी अर्थ अपराध जांच विभाग होता है।

1. CID की स्थापना कब हुई थी?
वर्ष 1902 में

2. CID की स्थापना किसने की थी?
ब्रिटिश सरकार ने

3. CID को किस वर्ष दो भागों में बांटा गया था तथा ये दो भाग कौन कौन से थे?
वर्ष 1920 में CID को स्पेशल ब्रांच तथा क्राइम ब्रांच में बांटा गया था तथा यह कार्य भी ब्रिटिश काल में ही किया गया था।

4. CID का मुख्य कौन होता है?
एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस

5. CID किस प्रकार के अपराधों की जांच करता है?
CID को मुख्यतः अति संवेदनशील व गंभीर मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा जाता है जैसे दंगे, आतंकवाद, बड़े स्तर पर हुई धोखादड़ी, जाली नोटों से सबंधित मामले इत्यादि।

6. क्या CID और CBI में अंतर है?
जी हां... CID और CBI दोनों ही अलग-अलग विभाग हैं। यद्दपि दोनों विभाग अपराधों की छानबीन से जुड़े हैं परन्तु एक तरफ जहां CID राज्य स्तर पर हुए अपराधों की जांच करती है वहीं CBI पूरे देश के प्रमुख मसलों को सुलझाती है। CID की पहुँच राज्य स्तर की पुलिस तक है जबकि CBI की पहुँच देश भर के अपराधों की जांच से लेकर विदेश तक में रह रहे भारतीय अपराधियों तक है। CID राज्य सरकार के अधीन हैं वहीं CBI का संचालन केंद्र सरकार के हाथों में होता है।

7. CID का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
पुणे में।
उत्तर लिखा · 10/5/2020
कर्म · 4980
0

CID का पूरा नाम है:

  • क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (Crime Investigation Department)

यह भारतीय पुलिस का एक जांच और खुफिया विभाग है।

उत्तर लिखा · 12/3/2025
कर्म · 340

Related Questions

वाह का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए।
विकास का महत्व पूर्ण घटक है?
COBOL क्या है?
CNG का पूर्ण स्वरूप क्या है?
सार्क का पूरा नाम क्या है?
जीबीपी का पूरा नाम?
ओके का फुल फॉर्म क्या होता है?