3 उत्तर
3 answers

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?

10
अगर एक लाइन में कहे तो कंप्यूटर का अविष्कारक को Charles Babbage माना जाता है , क्योंकि सबसे पहले उन्होंने programmable computer का डिजाईन तैयार किया था  . 1822 में  Charles Babbage नें “डिफरेंशिअल इंजन” नाम के मैकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार किया था | लेकिन पैसे की कमी होने के कारन वो पूरा न हो सका

इसके बाद 1938 में United States Navy ने इलेक्ट्रो मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया | जिसका नाम था टारपीडो डाटा कंप्यूटर (Torpedo Data Computer) . इसके बाद 1939 में Konrad Zuse ने Z2 कंप्यूटर बनाया | जिसमे पहली बार वैक्यूम ट्यूब्स का इस्तेमाल किया गया |और ये ही सबसे पहला  Electromechanical Relay कंप्यूटर था | इसके बाद में इस को और बेहतर बनाया गया और इसके बाद Z3 कंप्यूटर बनाया गया जिसमें लगभग 2000 रिले का इस्तेमाल किया गया |

बेल लेबोरेटरीज में 1947 में का ट्रांजिस्टर आविष्कार किया है ,ट्रांजिस्टर एक स्विच की तरह काम करता है जो की सर्किट को ON या ऑफ कर सकता है और ये एम्पलीफायर की तरह भी काम करता है |ट्रांजिस्टर के आने से कंप्यूटर की दुनिया में बहुत ज्यादा बदलाव आया पहले  जो कंप्यूटर थे उनका साइज बहुत बड़ा था लेकिन ट्रांजिस्टर से उन्ही कंप्यूटर का साइज बहुत छोटा हो गया। इसके बाद आया माइक्रोप्रोसेसर जिसके कारण कंप्यूटर की स्पीड बढ़ गई और Price कम हो गए
उत्तर लिखा · 29/6/2018
कर्म · 1725
9
सन 1822 में चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर का आविष्कार किया था। उन्होंने दो यंत्र बनाए थे: एनालॉग कंप्यूटर व डिजिटल कंप्यूटर। कंप्यूटर में क्रमिक विकास में महान योगदान के कारण उन्हें कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।
उत्तर लिखा · 11/1/2020
कर्म · 195
0

कंप्यूटर का आविष्कार किसी एक व्यक्ति ने नहीं किया था, बल्कि यह कई वैज्ञानिकों और गणितज्ञों के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है। हालांकि, चार्ल्स बैबेज को अक्सर "कंप्यूटर का जनक" माना जाता है।

चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage):

  • 19वीं शताब्दी के एक अंग्रेजी गणितज्ञ, दार्शनिक, आविष्कारक और यांत्रिक इंजीनियर थे।
  • उन्होंने 1822 में "डिफरेंस इंजन" (Difference Engine) नामक एक यांत्रिक कैलकुलेटर का डिजाइन तैयार किया।
  • इसके बाद उन्होंने "एनालिटिकल इंजन" (Analytical Engine) की अवधारणा दी, जो एक सामान्य प्रयोजन वाला कंप्यूटर था। यह आधुनिक कंप्यूटरों की बुनियादी संरचना पर आधारित था।

हालांकि बैबेज अपने जीवनकाल में एनालिटिकल इंजन को पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनके विचारों ने भविष्य के कंप्यूटर वैज्ञानिकों को प्रेरित किया।

अन्य महत्वपूर्ण योगदानकर्ता:

  • एडीए लवलेस (Ada Lovelace): उन्हें पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर माना जाता है क्योंकि उन्होंने एनालिटिकल इंजन के लिए एक एल्गोरिदम लिखा था।
  • एलन ट्यूरिंग (Alan Turing): उन्होंने ट्यूरिंग मशीन की अवधारणा दी, जो आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान का आधार है।

इसलिए, कंप्यूटर के आविष्कार का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देना मुश्किल है, लेकिन चार्ल्स बैबेज के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

अधिक जानकारी के लिए, आप निम्न लिंक देख सकते हैं:

उत्तर लिखा · 12/3/2025
कर्म · 680

Related Questions

कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है?
कंप्यूटर की खोज किसने की?