2 उत्तर
2 answers

चक्कर आने के कारण क्या हैं?

9


चक्कर आने के कारण होते हैं, मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होना तथा गर्दन या सिर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डोलाइटिस, मस्तिष्क के एक भाग में रक्त संचार कम होना, गर्दन पर कसकर कॉलर या टाई बाँधना, ऊँचे तकियों पर सोना, एक ही करवट लेकर रोज सोने की आदत, देर रात्रि तक लेटकर टीवी देखना, उच्च या निम्न रक्तचाप, पेट में कोल्हाईटिस, बार-बार पतले दस्त होना, की-बोर्ड और कम्प्यूटर पर लगातार काम करना, गर्दन झुकाकर ड्राइंग, पेंटिंग, कढ़ाई आदि कार्य करना, उपवास या प्रवास अधिक करना, भोजन समय पर न लेना जैसे अनेक कारणों से चक्कर आते हैं। इसके अतिरिक्त कान में मवाद या सूजन, बार-बार सर्दी-जुकाम होना भी चक्कर का कारण बनता है। तंबाकू, सिगरेट, शराब का अधिक मात्रा में सेवन भी चक्कर के लिए कारण बनता है। नाक और कान समेत सिर की संवेदनशीलता बढ़ने से पहाड़ों से वाहन पर सवार होकर घुमावदार रास्ते से उतरने पर चक्कर आते हैं और उल्टियाँ होती हैं। देर तक, तेज धूप में बिना सिर ढाँके घूमने से, झूले पर झूलने से भी चक्कर आते हैं। नींद न आना भी चक्कर का एक कारण होता है।


भरपूर मात्रा में पाणी का सेवन कीजिये...
उत्तर लिखा · 15/7/2018
कर्म · 68420
0

चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • आंतरिक कान की समस्याएं:
    • वेस्टिबुलर न्यूराइटिस: आंतरिक कान की नस में सूजन। स्रोत
    • लेबिरिंथाइटिस: आंतरिक कान में सूजन। स्रोत
    • मेनियार्स रोग: आंतरिक कान का विकार। स्रोत
    • बिनइन पैरोक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी): सिर की स्थिति में बदलाव के कारण चक्कर आना। स्रोत
  • अन्य चिकित्सा स्थितियां:
    • निम्न रक्तचाप: अचानक रक्तचाप में गिरावट। स्रोत
    • एनीमिया: लाल रक्त कोशिकाओं की कमी। स्रोत
    • माइग्रेन: तेज सिरदर्द। स्रोत
    • निर्जलीकरण: शरीर में तरल पदार्थ की कमी। स्रोत
    • चिंता विकार: चिंता या घबराहट के कारण। स्रोत
  • दवाएं: कुछ दवाएं चक्कर आने का कारण बन सकती हैं। स्रोत
  • अन्य कारण:
    • सिर में चोट
    • स्ट्रोक
    • मल्टीपल स्केलेरोसिस

यदि आपको बार-बार चक्कर आते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

उत्तर लिखा · 12/3/2025
कर्म · 1020

Related Questions

पढ़ाई में पूछे वाले पूछे जाने वाले रोग हिमालय के चीज जैसे गणित जोड़ घटाना गुणा भर इत्यादि?
क्या आपका वज़न बढ़ा हुआ है या फिर बीपी, शुगर, थायराइड है?
सर दर्द जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें?