औषधि एवं आरोग्य आरोग्य

किस द्रव्य के एकत्रित होने के कारण मांसपेशियों में थकान का अनुभव होने लगती है?

3 उत्तर
3 answers

किस द्रव्य के एकत्रित होने के कारण मांसपेशियों में थकान का अनुभव होने लगती है?

23
परंपरागत परिभाषा के अनुसार लंबे समय तक कार्य करने के फलस्वरूप घटी हुई क्षमता को ही थकान या श्रांति (fatigue/फैटिग) की संज्ञा दी जाती है। किसी कार्य को लगातार करने से उत्पादन गति का ह्रास होना ही थकान है। थकान को साधारणतया सभी लोग जानते हैं, फिर भी इसके स्वरूप को पहचानना बहुत कठिन है।

थकान की वैज्ञानिक परिभाषा गिलब्रैथ (Gilbreth) ने दी है। इनकी परिभाषा तीन तथ्यों पर आधारित है-

१. कार्य करने की शक्ति का ह्रास
२. कार्य करने में आनन्द की अनुभूति
३. कार्य रहित घंटों में प्रसन्नता का अभाव
थकान, कमजोरी से अलग है। आराम करने पर थकान चली जाती है जबकि कमजोरी बनी रह सकती है। थकान का कारण शारीरिक या मानसिक हो सकता है।
उत्तर लिखा · 26/9/2019
कर्म · 2390
5
आमतौर पर अगर यह प्रश्न स्कूल के सिलेबस के अनुसार पूछा गया हो तो आप यह लिखिए कि मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड के जमाव के कारण मांसपेशियां थकने लगती हैं। 


यह बहुत पुरानी मान्यता है। पर हाल फिलहाल के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लैक्टिक एसिड के जमाव से मांसपेशियों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है। American Physiology Society के जर्नल में यह प्रकाशित हुआ है।


Intracellular acidosis से muscle fatigue एक पुरानी मान्यता है। जब अधिक एक्सरसाइज किया जाता है तो मांसपेशियों के ऊर्जा की आवश्यकता 100 गुना तक बढ़ जाती है। यहां पर लैक्टेट का उत्पादन होता है जो H+ आयन और लैक्टेट आयन में टूटता है। H+ आयन pH को कम कर देते हैं। 

इसी समय क्रिएटिन फॉस्फेट (CrP) क्रिएटीन और इनॉर्गेनिक फॉस्फेट में टूटता है। यह इनॉर्गेनिक फॉस्फेट (Pi) ही मुख्य रुप से मांसपेशियों के थकान के लिए जिम्मेदार है। लैक्टिक एसिड नही। https://journals.physiology.org/doi/full/10.1152/physiologyonline.2002.17.1.17

इसका बहुत विस्तृत रिसर्च लिंक नीचे दिया जा रहा है।




उत्तर लिखा · 11/7/2021
कर्म · 330
0

मांसपेशियों में थकान का अनुभव लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) के एकत्रित होने के कारण होता है। जब मांसपेशियां तीव्र गतिविधि करती हैं और उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, तो वे ऊर्जा उत्पादन के लिए अवायवीय श्वसन (anaerobic respiration) का उपयोग करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप लैक्टिक एसिड बनता है। लैक्टिक एसिड के जमा होने से मांसपेशियों में दर्द, जलन और थकान महसूस होती है।

स्रोत: Better Health Channel
उत्तर लिखा · 12/3/2025
कर्म · 260

Related Questions

दूध पीने के लिए क्यों कहते हैं?
भ्रूण की परिभाषा?
कोरोना खत्म कब होगा?
हमारे शरीर में कितने बोन्स होते हैं?
सेक्स क्या है ?
कोरोना के बारे में टिप्स?
पिंपल कैसे हटाएं?