3 उत्तर
3
answers
अपमान को कैसे सहें?
13
Answer link
सफल बनने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ना और अपनी जिंदगी में आजमाना। क्योंकि इसे सुनने के बाद आपकी जिंदगी बदल जाएगी। काफी लोग हमसे अक्सर यह पूछते हैं कि इस दुनिया में ऐसा क्यों होता है? जो लोग अच्छे हैं, भले हैं उन्हें ही क्यों सबसे ज्यादा अपमान सहना पड़ता है? दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि हम अच्छे होते हुए भी हमारे साथ हमेशा गलत होता है। लोग हमेशा कई बार यह भी बोलते हैं कि लोग उन्हें बेवजह ही परेशान करते हैं। “हम दूसरों का आदर करते हैं लेकिन फिर भी बहुत लोग इस दुनिया में ऐसे ही जो कि हमारा अपमान करते हैं”। अगर आपको कोई भी बार-बार परेशान करें, दुखी करें या आपका हमेशा के लिए अपमान करें और बार-बार आपके ऊपर हंसता रहे तो आपको क्या करना चाहिए? यह सवाल हर एक के मन में जरूर आता है। आपको चुप रहना चाहिए या फिर उसका जवाब देना चाहिए। क्या आप अपने अपमान का जवाब दे सकते हैं। या फिर अपने आपमान को रोक सकते हैं इसके बारे में मैं आपको इस पोस्ट में लिखने जा रहा हूं।
किसी ने बहुत खूब कहा है की जो इंसान एक बार अपमान सह लेता है वह मनुष्य है। जो दूसरी बार अपमान से लेता है वह संत है और महात्मा है। लेकिन जो आदमी जो कि बार-बार अपमान सहता रहता है वह मूर्ख है। आपको कभी भी किसी का भी अपमान सहने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर अब बार-बार अपनी अपमान को सहते रहोगे। अगर अब बार-बार यही गलती दोहराते रहेंगे तो आप खुद को कमजोर महसूस करने लगेंगे। आप हमेशा अपने आप को कमजोर और अपमानित महसूस करने लगोगे। जिससे आप अपनी जिंदगी में कभी भी सफल नहीं हो पाओगे। अगर आप अपनी जिंदगी में हर एक बार अपमान के साथ रहोगे तो आप हमेशा असफल ही अपमानित महसूस करोगे। कही बार ऐसा भी होता है कि अगर आप बार-बार अपमान सहते रहोगे तो आपकी इस दुनिया में कोई भी कदर नहीं करेगा।

12
Answer link
एक तरकीब है जो भी आपका अपमान कर रहा है उसके सामने से हट जाए, ना हट सकने की स्तिथि में एक कान से सुने दूसरे कान से निकाल दे। आप अपने अनुभव को बचा ले इस प्रकार दुःखदायी अनुभव में बदलने से। अपनी इज़्ज़त अपने हाथ मे होती है। जो आपका सम्मान करें उससे जुड़े और जो न करे उसकी परवाह आप भूले से भी न करे।
बाद में यदि वो अपमान आपके मन मे फ़िल्म की तरह चल कर नफरत को पैदा कर रहा है तो नफरत आपके मन मे है तो ये अभ्यास करें देखे खुद को अपमानित होते हुए उस दृश्य में फिर बिना देर किए मन ही मन सोचे कि आप उस जगह और अपमान के जरिए उन लोगो के बीच मे से बाहर किसी ऐसी याद में आ रहे है जिसमें आपका अतीत में कभी सम्मान हुआ था, वो स्थिति इस तरह प्रकट करे मन में, ऐसे अपमान का कड़वा घूट आपको पीना नही पड़ेगा।
अपने मन मे उपजी नफरत की रक्षा न कर के उसे बढ़ावा न दे कर के उस व्यक्ति से कम से कम मिले जुले जो आपके अपमान की धारणा कर के आपके जीवन मे दुःखदायी बन आया है। ऐसा ही समाधान है अपमान का।

0
Answer link
अपमान को सहने के लिए कुछ सुझाव:
- शांत रहें: अपमानजनक स्थिति में शांत रहना महत्वपूर्ण है। गुस्सा या क्रोध दिखाने से स्थिति और खराब हो सकती है।
- प्रतिक्रिया न दें: कई बार, अपमान का सबसे अच्छा जवाब कोई प्रतिक्रिया नहीं देना है। अपमान करने वाले व्यक्ति को यह महसूस कराएं कि उनके शब्दों का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
- परिस्थिति से दूर हटें: यदि आप अपमानजनक स्थिति में असहज महसूस कर रहे हैं, तो वहां से हट जाना सबसे अच्छा है।
- दृढ़ रहें: यदि आप प्रतिक्रिया देने का फैसला करते हैं, तो दृढ़ रहें लेकिन आक्रामक नहीं। अपमान करने वाले व्यक्ति को बताएं कि उनका व्यवहार अस्वीकार्य है।
- अपनी भावनाओं को प्रबंधित करें: अपमान से निपटने के लिए अपनी भावनाओं को प्रबंधित करना महत्वपूर्ण है। अपनी भावनाओं को संसाधित करने के लिए समय निकालें और जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
- आत्म-देखभाल करें: अपमानजनक स्थिति से उबरने के लिए आत्म-देखभाल महत्वपूर्ण है। ऐसी गतिविधियाँ करें जिनसे आपको खुशी मिले और आराम करने में मदद मिले।
यहाँ कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं:
- आत्मविश्वास बनाए रखें: अपमान का सामना करते समय आत्मविश्वास बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और याद रखें कि आप एक मूल्यवान व्यक्ति हैं।
- सहानुभूति दिखाएं: कभी-कभी, अपमान करने वाले व्यक्ति को सहानुभूति दिखाने से स्थिति को कम करने में मदद मिल सकती है। यह समझने की कोशिश करें कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और उनके प्रति दयालु रहें।
- सीमाएं निर्धारित करें: अपमानजनक व्यवहार को रोकने के लिए सीमाएं निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। अपमान करने वाले व्यक्ति को बताएं कि आप उनके व्यवहार को सहन नहीं करेंगे।
यदि आप लगातार अपमानजनक व्यवहार का सामना कर रहे हैं, तो किसी पेशेवर से मदद लेना महत्वपूर्ण है। एक चिकित्सक या परामर्शदाता आपको स्थिति से निपटने के लिए स्वस्थ तरीके विकसित करने में मदद कर सकता है।