2 उत्तर
2
answers
ज्ञान क्या है?
17
Answer link
किसी व्यक्ति वस्तु स्थान या किसी विषय के बारे में अध्ययन करना जानना या समझना और अपने उसे अपने जीवन में उतारना ही ज्ञान है ज्ञान एक ऐसा रत्न है जिसको जितना ग्रहण करो या दूसरों को दो ये उतना ही बड़ता जाता है ज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है ज्ञान के बिना हमारा कोई अस्तित्व या वजूद नहीं है ज्ञान हमारे मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत ज़रूरी है ज्ञान से हमारे सोचने समझने कि शक्ति और मस्तिष्क का विकास होता है। ज्ञान से हम अपने जीवन को सरल और आसान बना सकते है हैं जितना ज्ञान प्राप्त करते उतनी ही हमारी सोच और समझ विकसित होती है ज्ञान हर व्यक्ति के लिए जरूरी है हमें इस दुनिया को समझने के लिए ज्ञान बहुत जरूरी है।क्या सही है या क्या गलत है क्या करना चाहिए या क्या करना चाहिए या सही निर्णय लेने के लिए ज्ञान होना आवश्यक है ज्ञान प्राप्त करके व्यक्ति कुछ भी कर सकता है या बन सकता है व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए अच्छा ज्ञान, अच्छी सोच, अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, अच्छा चरित्र, किसी काम को करने का साहस,महान विचार, और अपने आप पर विश्वास होना जरूरी है।इनके बिना व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता है और ये सब जिस के पास है वह व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है और उस दुनिया में कुछ करके या बन के दिखाता है व्यक्ति को जीवन भर सीखते रहना चाहिए व्यक्ति को प्रकृति की प्रत्येक वस्तु जीव - जंतु ,पेड़ - पौधों और हर प्राणी से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है हमें हर व्यक्ति से सीखना चाहिए चाहे वह छोटा हो या बड़ा हमें अपनी गलतियों एवं दूसरो कि गलतियों से भी सीखना चाहिए हम जितना सीखते है या ज्ञान प्राप्त करते है हमारे लिए उतना ही अच्छा है ज्ञान चरित्र एवं व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी है ज्ञान ही हमारे जीवन का आधार है।
0
Answer link
ज्ञान का अर्थ है किसी विषय, वस्तु, व्यक्ति, या स्थिति के बारे में जानकारी, समझ, जागरूकता, या कौशल का होना। यह अनुभव, शिक्षा, तर्क, और संवाद के माध्यम से प्राप्त होता है।
ज्ञान कई प्रकार का हो सकता है, जिनमें शामिल हैं:
- तथ्यात्मक ज्ञान: तथ्यों और आंकड़ों का ज्ञान
- प्रक्रियात्मक ज्ञान: किसी कार्य को करने का ज्ञान
- अवधारणात्मक ज्ञान: अवधारणाओं और सिद्धांतों का ज्ञान
- अनुभवजन्य ज्ञान: अनुभव से प्राप्त ज्ञान
ज्ञान मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमें दुनिया को समझने, समस्याओं को हल करने, और निर्णय लेने में मदद करता है। ज्ञान के माध्यम से, हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और समाज में योगदान कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, आप निम्न वेबसाइटों पर जा सकते हैं: