चुनाव

चुनाव किसे कहते हैं? यह कितने वर्ष के बाद होता है, और चुनाव की आवश्यकता क्यों होती है?

5 उत्तर
5 answers

चुनाव किसे कहते हैं? यह कितने वर्ष के बाद होता है, और चुनाव की आवश्यकता क्यों होती है?

2
चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता (लोग) अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्रों के लोग विधायिका (और कभी-कभी न्यायपालिका एवं कार्यपालिका) के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिये व्यक्तियों को चुनते हैं। चुनाव के द्वारा ही क्षेत्रीय एवं स्थानीय निकायों के लिये भी व्यक्तियों का चुनाव होता है। वस्तुतः चुनाव का प्रयोग व्यापक स्तर पर होने लगा है और यह निजी संस्थानों, क्लबों, विश्वविद्यालयों, धार्मिक संस्थानों आदि में भी प्रयुक्त होता है।यह चुनाव प्रति पाँच वर्ष में एक बार कराए जाते हैं। यदि अपना कार्यकाल पूरा करने से पूर्व कोई सरकार विधानसभा में बहुमत खो देती है तो यह चुनाव पाँच वर्ष से पहले भी कराए जा सकते हैं।और चुनाव अप्रत्यक्ष लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है जिसके माध्यम से लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं जो बदले में उनके लिए कानून बनाते हैं । इसके लिए एक ऐसे तंत्र की आवश्यकता है जिसके द्वारा लोग नियमित अंतराल पर अपने प्रतिनिधि चुन सकें और यदि वे चाहें तो उन्हें बदल सकें।  
उत्तर लिखा · 1/8/2022
कर्म · 150
0
लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता लोग अपने प्रतिनिधि को चुनती है। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्र के लोग विधायिका और कभी-कभी न्यायपालिका एवं कार्यपालिका के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिए व्यक्तियों को चुनते हैं। चुनाव प्रति 5 वर्ष में एक बार कराए जाते हैं। हमें चुनाव की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि चुनाव के दौरान अपने शासन खुद चुनते हैं, इसलिए ज्यादातर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में लोग अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से ही शासन करते हैं।
उत्तर लिखा · 1/8/2022
कर्म · 50
0

चुनाव एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। यह लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ नागरिक अपने मत का प्रयोग करके सरकार बनाने में भाग लेते हैं।

भारत में, आम चुनाव हर पांच वर्ष के बाद होते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि किसी क्षेत्र का प्रतिनिधि त्यागपत्र दे देता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उस क्षेत्र में उपचुनाव भी हो सकते हैं।

चुनाव की आवश्यकता इसलिए होती है ताकि:

  • जनता की राय: लोगों को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर मिलता है।
  • प्रतिनिधित्व: चुनाव के माध्यम से चुने गए प्रतिनिधि लोगों की समस्याओं और मुद्दों को सरकार तक पहुंचाते हैं।
  • जवाबदेही: चुनाव सरकारों को जवाबदेह बनाते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि यदि वे अच्छा काम नहीं करेंगे तो लोग उन्हें अगले चुनाव में नहीं चुनेंगे।
  • स्थिरता: चुनाव एक स्थिर और शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं: eci.gov.in

उत्तर लिखा · 13/3/2025
कर्म · 320

Related Questions

उत्तर प्रदेश में प्रधानी के चुनाव कब होंगे?
चुनाव घोषणा पत्र किसे कहते हैं?
जो पार्टी लोकसभा चुनाव में या 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कुल वोट में से कम से कम कितने प्रतिशत वोट हासिल करती है और लोकसभा में कम से कम 4 सीट जीतती है, उसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मानी जाती है?
चुनाव या निर्वाचन किसे कहते हैं?
चुनाव महत्वपूर्ण क्यों है तथा यह कितने वर्ष के बाद आता है?
कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है, इस कथन का आशय क्या है? मित्र का चुनाव करने में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 'मित्रता' नामक पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
हमें चुनाव की आवश्यकता क्यों है?