4 उत्तर
4
answers
भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थी?
6
Answer link
आनंदीबाई जोशी (31 मार्च 1865-28 फ़रवरी 1887) पुणे शहर में जन्मी पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होंने डॉक्टरी की डिग्री ली थी। जिस दौर में महिलाओं की शिक्षा भी दूभर थी, ऐसे में विदेश जाकर[1] डॉक्टरी की डिग्री हासिल करना अपने-आप में एक मिसाल है। उनका विवाह नौ साल की अल्पायु में उनसे करीब 20 साल बड़े गोपालराव से हो गया था। जब 14 साल की उम्र में वे माँ बनीं और उनकी एकमात्र संतान की मृत्यु 10 दिनों में ही गई तो उन्हें बहुत बड़ा आघात लगा। अपनी संतान को खो देने के बाद उन्होंने यह प्रण किया कि वह एक दिन डॉक्टर बनेंगी और ऐसी असमय मौत को रोकने का प्रयास करेंगी। उनके पति गोपालराव ने भी उनको भरपूर सहयोग दिया और उनकी हौसला अफजाई की।
डॉ. आनंदीबाई जोशी
Anandibai joshi.jpg
डॉ. आनंदीबाई जोशी का एक चित्र
जन्म
यमुना
31 मार्च 1865
ठाणे, ब्रिटिश भारत
मृत्यु
26 फ़रवरी 1887 (उम्र 21)
पुणे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत
स्मारक समाधि
पकिप्सी (न्यूयॉर्क), संयुक्त राज्य अमेरिका (अग्निदाह राख)
अन्य नाम
आनंदीबाई जोशी
आनंदी गोपाल जोशी
आनंदीबाई गोपाळराव जोशी
शिक्षा प्राप्त की
वुमन्स मेडिकल कॉलेज ऑफ़ पेन्सिल्वेनिया
जीवनसाथी
गोपालराव जोशी
अंतिम स्थान
पकिप्सी (न्यूयॉर्क), संयुक्त राज्य अमेरिका (अग्निदाह राख)
0
Answer link
भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई गोपालराव जोशी थीं।
उनका जन्म 31 मार्च 1865 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 1886 में संयुक्त राज्य अमेरिका से डॉक्टरी की उपाधि प्राप्त की।
विकिपीडिया पर अधिक जानकारी