2 उत्तर
2
answers
हम पानी क्यों पीते हैं?
13
Answer link
क्योंकि हमारा शरीर 75 से 80 प्रतिशत तक पानी से बना है। जब हमारे शरीर में 1 प्रतिशत पानी की कमी होती है तो हमें प्यास लग जाती है, और यह कमी जब 10 प्रतिशत तक हो जाती है तो व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। पानी के बिना हमारे शरीर की पाचन क्रिया और उपापचयिक क्रिया नहीं हो पाती है और हमारे शरीर के अंगों में रक्त नहीं पहुंच पाता है और रक्त गाढ़ा होने लगता है और हमारे शरीर के अंगों की कार्य क्षमता में कमी आ जाती है और कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं। हमारी कोशिकाएं मरने लगती हैं। पानी के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते इसलिए हम पानी पीते हैं, और पानी इसलिए पीते हैं क्योंकि हम उसे खा नहीं सकते।
0
Answer link
पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। इसके कई कारण हैं:
- शरीर का तापमान बनाए रखना: पानी हमारे शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
- कोशिकाओं को जीवित रखना: पानी हमारी कोशिकाओं को जीवित रखने और ठीक से काम करने में मदद करता है।
- अंगों को ठीक से काम करने में मदद करना: पानी हमारे अंगों, जैसे कि गुर्दे और हृदय को ठीक से काम करने में मदद करता है।
- पोषक तत्वों का परिवहन: पानी पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है।
- अपशिष्ट उत्पादों को निकालना: पानी हमारे शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को निकालने में मदद करता है।
- निर्जलीकरण से बचना: पानी पीने से निर्जलीकरण से बचा जा सकता है, जो थकान, सिरदर्द और कब्ज जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप निम्न लिंक देख सकते हैं: Mayo Clinic - पानी